-आयुष्मान की फिल्म देखने का है प्लान, जेब ढीली करने से पहले पढ़ लें ट्विटर रिव्यू
नई दिल्ली।सम्वाददाता ।
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज हो गई है। एक्टर पिछले कई दिनों से जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। जिसका अब उन्हें फायदा भी मिल रहा है, क्योंकि ड्रीम गर्ल 2 देखने के लिए दर्शकों की भीड़ थिएटर पहुंच रही है।
ड्रीम गर्ल 2 को लेकर अब सोशल मीडिया पर रिव्यू भी आने लगे हैं। मूवी देखने के बाद पब्लिक ने ट्विटर पर अपना रिव्यू शेयर किया है।
फिल्म के बारे में बताते हुए एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “ड्रीम गर्ल 2 हंसी का एक धमाका है, जिसमें आयुष्मान खुराना, पूजा की भूमिका में हैं, वो आवाज जिसे हर कोई पसंद करता है। उसे एक नई चुनौती का सामना करना पड़ता है। अनन्या पांडे फिल्म में उसकी को- वर्कर और क्रश। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा है। इस मजेदार सवारी को देखने से न चूकें।”
एक अन्य यूजर ने कहा, “ड्रीम गर्ल 2 एक फनी और एंटरटेनिंग फिल्म है,आपको शुरू से अंत तक हंसती रहेगी। ये फिल्म मजेदार डायलॉग्स और हिलेरियल सेच्युशन से भरी हुई है।”

ड्रीम गर्ल 2 को एक दर्शक ने हिट बताते हुए कहा, “रियल रिव्यू है- ड्रीम गर्ल 2 मूवी हिट है। आयुष्मान खुराना की एक्टिंग सुपर हिट है… पूजा लौट आई है। अनु कपूर बेहद फनी हैं। परेश रावल शानदार है। मूवी बहुत मजेदार है।”
फिल्म को 4.5 रेटिंग देते हुए एक यूजर ने कहा, “एकता कपूर, राज शांडिल्य और आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल 2 के साथ वापस लौट आए हैं। ये सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर है, जो मैंने पिछले कुछ समय में देखी है। बहुत सालों बाद एक ऐसी फिल्म आई है, जिसमें सॉलिड सिच्युएशनल कॉमेडी और चीज अपनी जगह पर है। आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे और सपोर्टिंग कास्ट ने कमाल का काम किया है। इस फिल्म को देखेंगे तो आप दिल खोलकर हंसेंगे। जब बाहर आएंगे तो आपके चेहरे पर खुशी और हंसी रहेगी।”
















