Advertisement

महावीरी जुलूस के दौरान तीन जगहों पर दो पक्षों में झड़प, एसएचओ समेत कई जख्मी

चंपारण की खबर::

-महावीरी जुलूस के दौरान तीन जगहों पर दो पक्षों में झड़प, एसएचओ समेत कई जख्मी

– उपद्रव वाले इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

महावीरी झंडा के अवसर पर जिले के मेहसी, दरपा और कल्याणपुर थाना क्षेत्रों में दो पक्षों के बीच झड़प होने की सूचना है। इस दौरान ईंट पत्थर भी चले हैं, जिसमें पुलिस पदाधिकारी समेत आम लोग भी चोटिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में महावीरी झंडा निकला था। महावीरी झंडा कचहरी टोला से होकर शांति पूर्ण तरीके से पछियारी टोला पहुंची। उसी दौरान आस पास के घरों के छतों से महावीरी झंडा के साथ चल रहे जुलूस पर ईंट पत्थर चलने लगे।

जुलूस पर ईंट पत्थर फेंके जाने से उसमें शामिल कई लोगों को चोटें आई है। इस दौरान वहां मौजूद दरपा थाना के एसएचओ धर्मेंद्र यादव के भी जख्मी होने की बात बतायी जा रही है। वहीं मेहसी थाना में भी महावीरी झंडा के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हुआ है. जुलूस के दौरान दोनों तरफ से खदेड़ा खदेड़ी हुआ। जबकि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मेदन सिरिसिया में महावीरी झंडा के दौरान झड़प की सूचना है। फिलहाल उपद्रव वाले इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।