Advertisement

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

चंपारण की खबर::

– महावीरी झंडा जुलूस को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट मोड में
– डीएम और एसपी ने संवेदनशील इलाकों का लिया जायजा, कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर दिया निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

नागपंचमी त्योहार और निकलने वाली झंडा जुलूस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा। इस दौरान संवेदनशील इलाकों का डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश कुमार मिश्रा संयुक्त रूप से ने भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिए। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम एवं एसपी ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महावीरी झंडा के अवसर पर सिकरहना अनुमंडल अंतर्गत ढाका शहरी क्षेत्रों में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जमा मस्जिद /हनुमान मंदिर, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय
लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारगी, प्रेम सद्भाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न किया जाए।


अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विधि व्यवस्था हर हाल में सुदृढ़ किया जाए , साथ ही अनुमंडल नियंत्रण कक्ष से हर पल की निगरानी सुनिश्चित की जाए। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिकरहना, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित स्थानीय आमजन उपस्थित थे।