-हाजीपुर -मुज़फ्फरपुर मुख्य मार्ग हर हर माहादेव से हुआ भक्तिमय

वैशाली/ सुधांशु।
पहलेजा धाम से बाबा गरीबनाथ धाम जाने बाले कावरियो की रेला से मुज़फ्फरपुर,-हाजीपुर मुख्य मार्ग पटा हुआ है। हर हर माहादेव और बाबा गरीबनाथ की भक्तिमय नारों से गूंजमायण हो रहा था। गेरुआ वस्थीर्धारियों की सेवा मे जगह जगह सेव शिविर मे श्रद्धांलुओं द्वारा गोरौल मे बिस्किट, चाय, के साथ दाल -चवल और सब्जी का भंडारा भी लगाई गयी थी.। शनिवार को महुआ एस डीओ स्वयं सेवा भाव से फलो के साथ बिस्कुट, डीसलरी पानी का बोतल शभूनाथ कावरिया सेवा शिविर मे लेकर पहुंची, जिसे बीडीओ उदय कुमार, सीओ ब्रजेश कुमार पाटिल और राजस्व पदाधिकारी प्रेम आनन्द ने कावरियो के बीच बितरित करते देखे गये।

अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ थाना के अन्य कर्मी भी कावरियो की सेवा करते देखे गये। कावरियो के लिये भंडारा का आयोजन प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार के द्वारा किया गया था।इसका शुभारम्भ विधायक सिद्धांथ पटेल ने किया। इसमें सहयोग जदयू के प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह, जिला जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष त्रिविक्रम सिंह, अशोक कुमार आदि कर रहे थे। मुज़फ्फरपुर बोल बम सेवा समिति के स्वयंसेवक, महमदपुर मे भी उदय कुमार कुशवाहा, रंजीत कुमार के द्वारा भी कावरिया सेवा शिविर का भी आयोजन किया गया है। इस सब के बावजूद जगह जगह विश्राम कर रहे कावरियो को सेवा मे भी श्रद्धांलू जुटे थे।
















