– बन्दरा के पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों ने भी शान से फहराया तिरंगा।
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के विभिन्न पंचायत क्षेत्र में सरकारी गैर सरकारी कार्यालय पर हर्ष एवं उल्लास के बीच झंडातोलन किया गया। इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने भी शान से झंडा फहराया।

बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के सुन्दरपुर रतवारा पंचायत भवन परिसर में पंचायत के मुखिया रेखा देवी के द्वारा झंडातोलन किया गया। इस दौरान उन्होंने झंडे को सलामी दी।

उधर प्रखंड क्षेत्र के हत्था पंचायत भवन परिसर में मुखिया रिंकू कुमारी के द्वारा झंडातोलन किया गया।वहीं बन्दरा पंचायत सरकार भवन परिसर में बन्दरा मुखिया निर्मला देवी के द्वारा झंडा फ़हराया गया। इस दौरान यहां भी तिरंगा झंडा को सलामी दी गई। झंडातोलन के मौके पर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आमंत्रित वार्ड सदस्य एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस दौरान विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य भी मौजूद थे। महिला जनप्रतिनिधियों के द्वारा झंडातोलन करने का यह क्षण महिला सशक्तिकरण का एहसास भी कराता रहा।













