-सावन की बारिश से स्कूल की गतिविधियां प्रभावित,खतरे की आशंका
बन्दरा। दीपक।
सावन के झमाझम बारिश में क्षेत्र के कई स्कूलों के दैनिक गतिविधियों पर संकट उत्पन्न कर दिया है। प्रखंड मुख्यालय वाली बन्दरा पंचायत के चंदौली पश्चिमी के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में जलभराव की वजह से विद्यालय की शौचालय एवं विद्यालय का किनारा पानी की चपेट में है।विद्यालय के प्रभारी शिक्षक राम पुकार राय ने बताया कि चूंकि विद्यालय स्थापना के समय से ही पोखर परिसर में स्थित है। जिसके कारण से बरसात एवं बाढ़ के समय में बच्चों के शिक्षण कार्य प्रभावित रहते हैं। विद्यालय से सटा एक पुराना एवं गहरा पोखर है। जो लगातार बारिश की वजह से ओवरफ्लो हो गया है और पानी पास के खेतों एवं विद्यालय के परिसर में भर गया है।शिक्षक एवं छात्र उपयोगी शौचालय में भी पानी भर गया है।जिससे शौचालय जाना भी बाधित है।

वही बच्चों का खेलकूद गतिविधियां भी प्रभावित हो गया है। पानी की वजह से स्कूल अवधि में लगातार खतरा बना रह रहा है। एचएम ने बताया कि बारिश का लगातार दौड़ जारी रहा तो विद्यालय संचालन भी बाधित हो जाएगा। विद्यालय परिसर में ही एक आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है। दोनों में प्राथमिक स्तर के बच्चे पढ़ने आते हैं, लिहाजा ज्यादातर खतरे की आशंका बनी रहती है। बताया कि विद्यालय परिषद में मिट्टी वर्क कराने तथा भवन निर्माण को लेकर कई बार प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हो सकी है,जबकि यहां मतदान केंद्र भी रहता है।













