Advertisement

स्पॉट : बाढ़ प्रभावित पुछरिया गांव का डीएम व एसपी ने लिया जाएजा, पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश

चंपारण की खबर::

– बाढ़ प्रभावित पुछरिया गांव का डीएम व एसपी ने लिया जाएजा, पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

गण्डक नदी में जल स्तर वृद्धि व गण्डक क्षेत्र संग्रामपुर प्रखंड के पुछरिया गांव में गुरुवार को डीएम सौरव जोरवाल व एसपी काँटेश कुमार मिश्रा ने नाव से जाकर जायजा लिया।डीएम सौरव जोरवाल ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता रंजन प्रकाश से चंपारण तटबंध व बाढ़ सम्बन्धी तैयारियों के वावत जानकारी ली। साथ ही पुछरिया से लौटने के बाद मंगलापुर चंपारण तटबंध पर मौजूद ग्रामीणों व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों से भौगोलिक स्थिति पर बातचीत किया। कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि पिलर संख्या 66 से लेकर 132 तक जो मेरे अधीन हैं उस पर पूरी तरह नजर रखी जा रही हैं।मंगलापुर आईबी सेंटर में रह रहे जलसंसाधन विभाग के एसडीओ व कनीय अभियंता से पूछा कि सुबह कितने बजे बांध व पानी का जायजा लेने आते हैं।

इस पर अधिकारियों ने बताया कि चंपारण तटबंध के समीप आईबी हैं जहां से निकल कर सुबह शाम बांध व जल स्तर की निगरानी की जाती हैं।विगत वर्ष 2020 में उतरी भवानीपुर पंचायत के निहालु टोला में टूटे चंपारण तटबंध के मजबूती के बारे में जानकारी लेते हुए उस पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।जल संसाधन के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि चंपारण तटबंध के कई स्थलों पर जिओ बैंग में बालू भर कर स्टॉक किया गया हैं जरूरत पड़ने पर उसका प्रयोग होगा।एक सवाल के जबाब में डीएम ने पत्रकारों को बताया कि तटबंध अतिक्रमित है तो उसकी जांच करवा कर अतिक्रमण करने वालो पर करवाई होगी।इस दौरान बीडीओ अनुराग आदित्य, बीपीआरओ म0 अताउल्ल हक,प्रखण्ड राजस्व पदाधिकारी दीपा कुमारी,थानाध्यक्ष गौतम कुमार,बीएओ नवल किशोर सिंह, मुखिया कुमार धनंजय,पूर्व पंसस बिनोद सिंह, समेत कई लोग मौजूद थे।