Advertisement

गायघाट : विधायक ने की कार्ययोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

-गायघाट : विधायक ने की कार्ययोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के गायघाट में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) से लगभग 28 लाख रुपए की राशि से दो योजना लदौर गांव में चंदेश्वर महतो के घर के निकट से दिलीप कामती के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण एवं रमौली गांव में चंद्रिका राय के घर से राम बहादुर राय के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन विधायक निरंजन राय ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।


वहीं बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की योजना से उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरा ननकार(बलहा) में 98,45,284 रुपए की लागत से भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, प्रधान महासचिव राहुल यादव,जिला महासचिव सुनील कुमार राय,अशोक कुमार, विनय कुमार यादव,जिला प्रवक्ता अरविंद राय, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरेंद्र राम,विद्यानंद पासवान, अंबेडकर मंच के अध्यक्ष भरत पासवान, मीडिया प्रभारी मो. रेहान शेख भी थे।