-बन्दरा में आशा कार्यकर्ता चयन में दिलचस्पी नहीं ले रहे मुखिया
बंदरा।दीपक।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने प्रखंड के पटसारा, रामपुरदयाल,बन्दरा, तेपरी, सुंदरपुर रतवारा, मतलूपुर,हत्था, मुन्नी बैंगरी पंचायतों के मुखिया को पत्र लिखकर रिक्त वार्डों,आंगनबाड़ी में आशा कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर पत्र जारी किया है। कहा गया है कि तीन बार आपके पंचायत में रिक्त वार्डो, आंगनवाड़ी केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं के चयन हेतु पत्र समर्पित किया गया है, परंतु अभी तक उक्त कार्य के प्रगति को लेकर कार्यवाही के बारे में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को किसी तरह का सूचना नहीं दिया गया। इससे प्रतीत होता है कि कार्य में आपके द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है। यदि 3 बार पत्राचार करने के बाद भी आशा कार्यकर्ताओं की बहाली आपके द्वारा नहीं की जाती है तो अधोहस्ताक्षरी अपने स्तर से आम सभा का आयोजन कर चयन प्रक्रिया को पूर्ण करेगा।

पत्र प्राप्ति के 10 दिनों के अंदर पंचायत के रिक्त पदों में आशा कार्यकर्ताओं के चयन का कार्य पूरा करने को कहा गया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि अन्यथा की स्थिति में उनके द्वारा आम सभा का आयोजन कराया जाएगा। कहा कि यह तीसरी पत्र जारी की गई है,बावजूद प्रखण्ड के कई मुखिया के द्वारा मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रहे हैं।वहीं तीसरा पत्र हत्था एवं पटसारा पंचायत के मुखिया के द्वारा रिसीव नहीं किया गया है। मामले में वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।














