Advertisement

बिहार : सदन की कार्यवाही शुरू होते ही BJP का भारी हंगामा..भाजपा सदस्यों ने उठा ली कुर्सियां

-बिहार विधान सभा का आज अंतिम दिन, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही BJP का भारी हंगामा..भाजपा सदस्यों ने उठा ली कुर्सियां

 

सम्वाददाता। पटना।

 

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. आज विधान सभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई भाजपा सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. गुरूवार को पटना में आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी विधायकों ने सदन में आवाज उठाई. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लाठीचार्ज से हमारे एक नेता की मौत हुई है..यह मौत नहीं बल्कि सरकार ने हत्या कराई है. विस अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने जब विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया तो भाजपा सदस्य वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे।

स्पीकर ने हंगामा कर रहे भाजपा सदस्यों को चेताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करिए. सरकारी संपत्ति का नुकसान न करें. ऐसा करेंगे तो विधि सम्मत कार्रवाई होगी. इसके बाद भी हंगामा कर रहे भाजपा सदस्य शांत नहीं हुए. हंगामा इतना बढ़ गया कि भाजपा सदस्य में वेल में रिपोर्टर कुर्सी को उठा लिए. भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 2 बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दिया।