चंपारण की खबर::
-ट्रिपल लोड और लहरियाकट बाइकर्स की खैर नहीं, 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिल मुख्यालय से लेकर सुदूर देहात सहित अन्य चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में अब अपराधियों की खोज खबर लेते हुए पुलिस ट्रिपल लोड और लहरियाकट बाइकर्स पर भी कड़ी नजर रखे हुए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मोतिहारी शहर के चांदमारी चौक एवं मीना बाजार रोड में दो दिनों के बीच करीब सात सौ वाहनों की जांच करते हुए लहरियाकट और ट्रिपल लोड बाइकर्स से बतौर जुर्माना पचास हजार रुपए वसूल किया है।

इस दौरान कई बाइक बगैर कागजात पाए जाने पर उन्हें डिटेन कर कागजात मंगवाए और अंतिम चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आम लोगों से अपील है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित आवागमन करें।
















