Advertisement

सभी मिलर, सहकारिता पदाधिकारी अवशेष सीएमआर शत प्रतिशत गिराना सुनिश्चित करें : प्रभारी डीएम

चंपारण की खबर::

-सभी मिलर, सहकारिता पदाधिकारी अवशेष सीएमआर शत प्रतिशत गिराना सुनिश्चित करें : प्रभारी डीएम

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

प्रभारी जिलाधिकारी सह अपर समाहर्ता पवन कुमार की अध्यक्षता में आज जिला सहकारिता विभाग के तत्वाधान में प्रखंडवार धान क्रय एवं सीएमआर से संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं संबंधित राइस मिलरों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बताया कि जिले भर में 26478 किसानों से 250173 मेट्रिक टन धान क्रय के विरुद्ध शत प्रतिशत किसानों को भुगतान किया जा चुका है।


क्रय धान के समतुल्य सीएमआर 167787 मेट्रिक टन, एसएफसी को आपूर्ति सीएमआर 137335 मेट्रिक टन के इउपलब्धि 81.85 प्रतिशत रही है।
प्रभारी डीएम ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं संबंधित मिलरों को निर्देश देते हुए कहा कि 31 जुलाई 2023 तक (30394 मेट्रिक टन ) अवशेष सीएमआर शत प्रतिशत गिराना सुनिश्चित करें।