-चंद्रशेखर हैं ‘बुड़बक’ शिक्षा मंत्री ! BJP का बड़ा खुलासा- मंत्री जी दुःखी हैं कि ट्रांसफर-पोस्टिंग से उगाही-वसूली न करा सके, अब PS से पीत पत्र लिखवा कर OUT करा रहे
सम्वाददाता। पटना।
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार पीत पत्र को लेकर प्रो. चंद्रशेखर चर्चा में हैं. इसके पहले रामचरित मानस पर विवादित बयान और कैबिनेट में भेजे जाने वाले प्रस्ताव को लेकर मंत्री जी की काफी फजीहत हुई थी. कड़क आईएएस अफसर के.के. पाठक के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही मंत्री चंद्रशेखर खासे परेशान हैं. हद तो तब हो गई जब शिक्षा मंत्री ने अपने सरकारी आप्त सचिव के माध्यम से विभाग के अपर मुख्य सचिव को पीत पत्र भेज कर कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं। भाजपा ने इस पर शिक्षा मंत्री की जमकर खिंचाई की है और उन्हें बुड़बक तक कह दिया . बिहार बीजेपी ने मंत्री को बुड़बक इसलिए कहा क्यों कि…पीत पत्र खुद के हस्ताक्षर से नहीं, बल्कि अपने पीएस से लिखवा कर भिजवाया।

बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के पीत पत्र पर जमकर खिल्ली उड़ाया है. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पीत पत्र लिखने के पीछे की असली वजह क्या है…। साथ ही शिक्षा मंत्री को बुड़बक तक की संज्ञा दे डाला. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के बुड़बक शिक्षा मंत्री विभाग के आईएएस सचिव को पीत-पत्र गैर-आधिकारिक पर्सनल सेक्रेटरी (PS) से लिखवा रहे हैं। फिर गोपनीय पत्र को मीडिया में सार्वजनिक भी करवा दिया। मंत्री जी दु:खी हैं। जून बीत गया, एक भी ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं कर पाए। 10-12 करोड़ का उगाही- वसूली रुक गया।
बिहार बीजेपी के प्रवक्ता आगे लिखते हैं,” बिहार के बड़बोले शिक्षा मंत्री अपनी अक्षमता का ठीकरा आईएएस अफसर पर फोड़ रहे हैं। छात्रों का जीवन बर्बाद कर पल्ला मत झाड़ो। शिक्षा विभाग के हर निर्णय के लिए सीएम, डिप्टी सीएम, शिक्षामंत्री दोषी हैं। यह हरकत बिहार मंत्री परिषद् के सदस्य के पद-गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन नहीं है?












