Advertisement

मुजफ्फरपुर: सुंदरपुर रतवारा में सेवानिवृत शिक्षिका को दी गयी भावपूर्ण विदाई

-सुंदरपुर रतवारा में सेवानिवृत शिक्षिका को दी गयी भावपूर्ण विदाई

बन्दरा/मुुुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

जिले के बन्दरा प्रखण्ड के उत्कर्मित मध्य विद्यालय सुंदरपुर रतवारा में सेवानिवृत शिक्षिका जयशीला कुमारी को बुधवार को भावपूर्ण विदाई दी गई।इस मौके पर उन्हें स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रमेश सहनी,सचिव रागिनी देवी,
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार,शिक्षक एवं शिक्षिका अभिषेक कुमार, चंदन कुमार ,गीता कुमारी, फिरोजा खातून, शिवम कुमार, साकेत बिहारी, आदित्य प्रकाश सिंह,ग्रामीण एवं बच्चों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।