-बन्दरा BDOप्रकरण पर बोले महेश्वर,किसी के ट्रांसफर पोस्टिंग से उन्हें क्या लेना-देना..विधायक समझे और सरकार!
दीपक कुमार तिवारी।मुजफ्फरपुर।
जिले के बन्दरा प्रखंड के वर्तमान बीडीओ के स्थानांतरण के मुद्दे पर गायघाट के पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वक्त ‘A2Zन्यूज़live’ से बातचीत करते हुए कहा है कि तबादले के बात या शिकायत उन्होंने नहीं की है। किसी के ट्रांसफर पोस्टिंग से उन्हें क्या लेना-देना।बन्दरा प्रखंड के मुखियों या विपक्षियों के द्वारा उन्हें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। यह राजनीतिक रूप से कमजोर करने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के कोई बात नहीं करनी चाहिए ।उन्हें गलत तत्वों का स्पष्ट एवं डटकर विरोध करने की आदत रही है।वे न सत्ता में हैं न सरकार में। यदि कोई अफसर की गलत कार्यशैली है तो इस मामले में सरकार और सिस्टम को कार्यवाही करनी चाहिए। जो विधायक हैं उन्हें इस मामले को देखना चाहिए। जिम्मेवारी को समझना चाहिए। जरूरत के हिसाब से पहल करनी चाहिए। जो मंत्री हैं उन्हें अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए।

उन्होंने गंभीर लहजे में कहा कि यदि अपने-अपने पदों के जिम्मेवार लोग सजग,तत्पर एवं सक्रिय हों तो किसी भी वाद-विवाद की संभावना बहुत कम रहती है। ऐसी संभावना बनती भी है तो त्वरित कार्रवाई के साथ उसका निष्पादन संभव करना चाहिए,पर वर्तमान हालात में इसी का अभाव है।उन्होंने कहा कि ना हमने बीडीओ के तबादले की मांग की है। ना शिकायत की है न हीं बड़ाई की है।
ज्ञात हो कि बंदरा बीडीओ का तबादला रोकने की मांग को लेकर बन्दरा प्रखंड मुखिया संघ एकजुट है।जिसमें प्रायः ऐसे मुखिया भी शामिल हैं,जो पूर्व विधायक के काफी करीबी थे,लेकिन अचानक बीडीओ प्रकरण को लेकर विपक्षी खेमा बनाकर सक्रिय हो गए हैं।












