-BDOस्थानांतरण प्रकरण पर बन्दरा में गर्माहट जारी,JDU महासचिव ने जारी किया मुखियों द्वारा ‘BDO’के विरोध वाला पत्र
मुुुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी
जिले के बन्दरा प्रखंड के बीडीओ के स्थानांतरण के मुद्दे को लेकर अचानक उत्पन्न हुई गर्माहट जारी है। इस प्रकरण को लेकर पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के प्रतिनिधि एवं जिला जदयू महासचिव जयप्रकाश यादव ने एक पत्र जारी किया है। यह पत्र प्रखंड मुखिया संघ के लेटर पैड पर लिखा गया है। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी बन्दरा के द्वारा माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं विकास कार्य बाधित करने के संदर्भ में शिकायत की गई है। इस पत्र पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष गुड्डू कुमार एवं सिमरा पंचायत के मुखिया पवन कुमार के हस्ताक्षर एवं मुहर शामिल है।

इस पत्र के संदर्भ में जदयू महासचिव जयप्रकाश यादव ने पूछा है कि आखिर जिस मुखिया संघ के तरफ से प्रखंड विकास पदाधिकारी का समर्थन किया जा रहा है और बीडीओ का स्थानांतरण रोकने की मांग की जा रही है। पूर्व विधायक के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उस मुखिया संघ के तरफ से बीडीओ के खिलाफ यह शिकायत पत्र आखिर किस परिस्थिति में मंत्री के नाम लिखा गया था। जब मुखिया संघ बीडीओ के तबादले का समर्थन कर रहा है तो आखिर यह पत्र किन परिस्थिति में लिखा गया था? और यदि विरोध किया गया था तो समर्थन में आने का वजह क्या है? इन तमाम बातों की भी जांच होनी चाहिए।


‘A2Zन्यूज़live’से बातचीत करते हुए जयप्रकाश यादव ने कहा कि कुछ तथाकथित ठेकेदारों के बदौलत प्रखंड मुख्यालय में काम के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है,जिसकी जांच की जरूरत है। तानाशाह रवैये के कारणों से बीडीओ का स्थानांतरण जरूरी है। लेकिन कुछ तथाकथित ठेकेदारों एवं जनप्रतिनिधियों को मिर्ची लग रही है।












