Advertisement

संग्रामपुर में सिंघानिया ग्रुप का आतंक, युवक की सरेआम बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल

मोतिहारी ।राजन द्विवेदी।

-संग्रामपुर में सिंघानिया ग्रुप का आतंक, युवक की सरेआम बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल

– मामले में नौ पर प्राथमिकी, थानाध्यक्ष ने कहा शीघ्र होगी कार्रवाई

मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के कुछ युवकों द्वारा संचालित सिंघानिया ग्रुप तरह तरह की घटनाओं को अंजाम देते हुए लोगों में आतंक फैला रहा है। इस ग्रुप से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस भी जुट गई हैं। लेकिन कुछ खास नतीजा सामने नहीं आया है। इसी कड़ी में इस ग्रुप ने पूर्वी संग्रामपुर पंचायत के वार्ड-12 निवासी रीना कुंवर ने इस ग्रुप के नौ युवकों पर प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए न्याय की गुहार लगाई हैं। वहीं थानाध्यक्ष ने शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया हैं कि पिछले 1जून को दिन के करीब दो बजे उनके 19 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार उर्फ रूमन पांडेय संग्रामपुर पुरानी बाजार में बाल कटवा कर घर के लिए निकल रहा था कि सिंघानिया ग्रुप के नौ लड़कों ने उसे पकड़ कर सियाराम मन्दिर के पीछे ले गए और मारने की नीयत से बेल्ट से पिटाई करते हुए वीडियो बनाया है। साथ ही उसके पॉकेट से कुछ रुपये और गले से सोने की सिकड़ी छीन लिया।

विरोध करने पर उसका गला दबाने से हुई घिघिहाहट आवाज सुन लोग दौड़े तो बेहोशी हालत में छोड़ कर उक्त ग्रुप के लड़के भाग गए। ग्रामीणों की माने तो पूर्व में इन्ही युवकों के द्वारा महाकाल ग्रुप बना कर तरह तरह की छोटी मोटी घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। जिसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ततपरता से कारवाई की तब जाकर ग्रुप टूटा। इधर उन्ही युवकों ने सिंघानिया ग्रुप बना कर कर ग्रामीण स्तर पर लोगो के साथ मारपीट समेत तरह तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इन युवकों का इतना आतंक हैं कि ग्रामीण चाह कर भी भय से इनका विरोध नहीं कर पाते हैं। जिससे ग्रुप का मनोबल बढ़ता जा रहा। इस संबंध में संग्रामपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। साथ ही मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।