Advertisement

मोतिहारी: नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, संगठन पर हुई परिचर्चा

चंपारण की खबर::
-जिले में कांग्रेस होगी मजबूत, कार्यकर्ताओं को मिलेगा मान सम्मान : गप्पू राय

– नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, संगठन पर हुई परिचर्चा

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्वी चम्पारण जिला कांग्रेस कार्यालय में आज जिला कांग्रेस कमिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय कां भव्य स्वागत समारोह पूर्वक हुआ। साथ ही संगठन पर परिचर्चा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान
नवनिर्वाचित जिलाअध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ने कार्यालय परिसर स्थिति महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं शहिद स्मारक पर पुष्प गुच्छ चढ़ा और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद अध्यक्ष श्री राय ने भारतिय राष्ट्रीय कांग्रेस का ध्वज फहराया और राष्ट्रगान हुई। जबकि स्वागत समारोह में
निवर्तमान अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल, सभी प्रखंड अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ऊर्फ गप्पू राय को अंगवस्त्रम, माला, मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही नये अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल कक्ष में पदभार ग्रहण किया।
वहीं संगठन पर परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ई. शशिभूषण राय ने कहा कि डॉ० अखिलेश प्रसाद सिंह, मलिकार्जुन खडगे , सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसपर मै खरा उतरने का पूरा प्रयत्न करूंगा। मैं कार्यकर्ताओं के मान सम्मन व उनके हक की लड़ाई लडूंगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। प्रखंड अध्यक्षों से अनुरोध किया कि आप भी पार्टी को धारदार बनाने के लिए पुरा सहयोग करें। पंचायत स्तर, बूथ स्तर पर कमिटी तैयार किजिए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री राय ने “जन-जन तक कांग्रेस” मुहिम का शुरूआत फॉर्म के माध्यम से किया। उन्होंने बताया कि इस फॉर्म के माध्यम से हर प्रखंड अध्यक्ष इस मुहिम में अधिक से अधिक आम जनों को जोड़ने का काम करें।


मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष उमर सैफुल्लाह खान उर्फ बरकत खान, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर पांडेय, प्रदेश प्रतिनिधि रजनीश सिंह, चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मनीष कुमार, विनय कुमार सिंह, मुमताज अहमद, जिला पार्षद नसीम अख्तर, अखिलेश्वर प्रसाद उर्फ भाई जी, विजयकांत तिवारी, तनवीर खान, निशिकांत सिंह, दुर्गा प्रसाद, हरेंद्र प्रसाद, रमेश सिंह, अरुण प्रकाश पांडेय, बिट्टू यादव, रामप्रवेश तिवारी, अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ ऋषि सिंह, ओसैदुर्रहमान खान, इकबाल जफीर, अनवर आलम अंसारी, रविंद्र प्रताप सिंह, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, तनवीर खान, रमेश श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, उमाशंकर यादव, विश्वनाथ चौरसिया, मो नईम, राजकुमार अंजुमन, राजकुमार यादव, रामप्रवेश तिवारी, नंद कुमार चौबे, चुमन जयसवाल, नेयाज अहमद खान, डॉ ज्याउल हक,कुंदन तिवारी, अवधेश कुमार यादव, अहमद अली, बिंदेश्वर सिंह, डॉ अफरोज आलम, धनंजय तिवारी, सौरभ यादव,झुना श्रीवास्तव, विश्वनाथ श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, पप्पू ठाकुर, संजय पांडेय, अजीत कुमार, श्रीकांत जी, प्रेमशंकर शुक्ल, जगाराम शास्त्री,शकील रहमान, आशीष कुमार,लालबाबु जी, विद्यांचल यादव, खालीलुर रहमान खान, ब्रजेश श्रीवास्तव, मोहन गिरी, कृष्णा सिंह, ब्रजेंद्र तिवारी, अखिलेश दयाल, सुदामा सिंह, रंजन शर्मा, अजय झा, बृजभूषण पांडेय, मनोरजन तिवारी, अखिलेश दयाल, बच्चा सिंह कौशिक, बच्ची पांडेय, इफ्तेखार खान, संजीव कुमार सिंह, अधिवक्ता पवन कुमार, विनय उपाध्याय सहित कई अन्य कार्यकता उपस्थित थें।