-बन्दरा के हत्था में अग्निकांड की घटना में लाखों के सामान जले
बन्दरा। दीपक।
हत्था ओपी क्षेत्र के हत्था गांव में सोमवार की दोपहर अचानक हुई अग्निकांड की घटना में भोला बैठा एवं उसके पुत्रों के घर,अनाज,कपड़ा,बर्तन,नकदी आदि जलकर राख हो गए। अग्निकांड की घटना अचानक हुई। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना में तकरीबन डेढ़ लाख से ज्यादा की परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ है।

इस दौरान अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। पंचायत के मुखिया रिंकू देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि संजीत गुप्ता ने बताया कि अग्निकांड की घटना अचानक हुई है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। घटनाक्रम की जानकारी हत्था पुलिस एवं बन्दरा अंचल के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल हीं दी गयी है।
















