-वैशाली के गोरौल मे बाबा हजरत संभालु शाह के मजार पर चादर पोसी
वैशाली / सुधांशु।
गोरौल प्रखंड़ के हरशेर मखदुमपुर गांव स्थित बाबा हजरत शैयद सम्भालू शाह का उर्स शनिवार को मनाया गया। उर्स के मौके पर सुबह में कुरान ख्वानी की गई और रात में जलसा किया गया सचिव इरसाद अहमद, मो इसराइल, जाहिद वारसी, अंसार अहमद ने बताया कि सरकारी चादरपोशी के वाद सैकड़ो लोगो ने चादर चढ़ाया। रात्रि में कव्वाली का प्रोग्राम किया गया। उर्स के मौके पर बाबा के चाहने वालों ने हजारों की संख्या में चादर पोसी गाजे बाजे के साथ इस मौके पर हाजरी देने पहुंचे।

यह उर्स यहां के हिंदू मुस्लिम एक साथ मिलकर उर्स मनाते हैं। यहां हिंदू मुस्लिम एकता की एक मिसाल है।यहां मेला भी लगा जहाँ से लोग खरीददारी भी करते देखे गये। उर्स के दौरान मोहम्मद हकीम, रघुनाथ महतो, सूरज महतो, उमाकांत पांडेय मोहम्मद जमाल , मोहन पासवान, नितिश कुमार, फ़ैज़ वारिस, तरन्नुम प्रवीण, रामजी पासवान, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











