-सकरी में 100 वर्षीय महिला का निधन
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के सकरी मन ग्राम निवासी पूर्व सरपंच मिथिलेश प्रसाद ठाकुर की करीब 100 वर्षीय माता सरस्वती देवी का निधन हो गया। परिजनों,पड़ोसियों एवं ग्रामीणों ने बताया कि वे सबसे ज्यादा उम्र की तथा स्वस्थ महिला थी। उन्हें उम्र के इस अंतिम पड़ाव पर भी हनुमान चालीसा, रामायण सहित कई धार्मिक पुस्तकों के संस्कृत चौपाइयां, वाक्य तथा प्रसंग याद थी तथा अभी भी बच्चों को वह धारा प्रवाह सुनाया करती थी।

रोजाना कई चौपाइयां यूंही भी गुनगुनाते रहती थी।विभिन्न प्रसंगों में विभिन्न उदाहरणों से वे लोगों को समझाती और बताया करती थी।अंग्रेजी शासन काल एवं सन 1934 एवं 64 के भूकम्पों की कहानियां आदि भी उन्हें स्मृत थी। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।











