Advertisement

नेपाल: किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए पहल शुरू होगा – ज्वाला साह

-किसान समय पर खाद बीज उपलब्ध के लिए पहल शुरू होगा – ज्वाला साह

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध होगा। इसलिए सरकार तत्पर हैं उपयुक्त बातें कृषि तथा पशु पक्षी मंत्री ने शुक्रवार को पत्रकारों जानकारी दी। कृषि मंत्री मिथिला नगरपालिका2के के बेला चापी कृषि अनुसंधान केंद्र, नकटाझिझ कृषि यान्त्रिकरण तथा राष्ट्रीय धान वाली अनुसंधान कार्यक्रम हर्दिनाथ के अनुगमन किए थे। उन्होंने कहा कि उन्नत खाद, वीज समय पर बीज उपलब्ध होने से ही कृषि के उत्पादन में बृद्धि हो सकती है।इस हेतु कृषि बिभाग के अधिकृत को निर्देश दिया गया है। दुसरी समस्या खासकर मधेश किसानों का सिंचाई का है। अति बृष्टि तथा अनावृष्टि का मार किसान को झेलना पड़ता है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

किसानो को खेत पानी के लिए बोरिंग तथा नहर में समय पर पानी के लिए पहल करना होगा। नेपाल कृषि प्रधान देश है उपजाऊ भूमि हैं लेकिन सिंचाई तथा समय पर खाद बीज उपलब्ध नहीं होने से उत्पादन कम होता है।अनुगमन के समय मधेश प्रदेश के भौतिक पूर्वाधार मंत्री सरोज कुमार यादव नेकपा एमाले के नेता मनोजकुमार साह सहित विभागीय अधिकृत भी साथ में थे।