-सिमरा में शिक्षा एवं बाल विकास में सुधार के लिए पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित
बंदरा।दीपक।
प्रखंड के सिमरा पंचायत के पंचायत भवन पर शिक्षा एवं बाल विकास में सुधार के लिए पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित किया गया ।जिसकी अध्यक्षता मुखिया पवन कुमार जबकि संचालन डाटा ऑपरेटर आदित्य कुमार ने किया।बैठक में ज्यादातर वार्ड सदस्यों ने इनदोनो विभाग के द्वारा किसी भी मसले पर बात विचार नही लेने का मुद्दा उठाया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत के विकास के लिए प्रत्येक माह इस तरह की बैठक आयोजित हो।वही सभी स्कूल में सोख्ता निर्माण की सहमति बनी। अधिकतर विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण पर सहमति बनी।

वही सिमरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेन्द्रनाथ तिवारी ने आंगनवाड़ी सेविकाओं से निवेदन किया कि आंगनबाड़ी बच्चो का प्रथम पाठशाला होती है,इसलिए आपलोग कम से कम बेसिक शिक्षा बच्चों को मन से दीजिये। जिससे विद्यायल में प्रवेश के समय उनका आधार मजबूत रहे और आगे उनको पढ़ाई में कोई दिक्कत नही हो।मौके पर वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेश पोद्दार, मो गुलाम जिलानी,भोला भंडारी,अनिता देवी,रीता देवी,अशोक राम,शांति देवी ,सूरज कुमार साह,मो नसीम एवं पंचायत के सभी प्रधाअध्यापक और आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी।













