-ग्राम विकास शिविर का आयोजन
बंदरा। दीपक।
प्रखंड के मुन्नी-बैंगरी पंचायत में पंचायत स्तरीय ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा क्रियान्वित कराए जाने वाली योजनाओं के अनुश्रवण एवं निरीक्षण तथा ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु काउंटर बनाकर लोगों के सुझाव एवं शिकायत लिए गए। समस्याओं के समाधान किए गए।

विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों का निराकरण किया गया। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पंचायत क्षेत्र के लोगों की बात सुनी गई।












