Advertisement

एक भी घर,परिवार गणना से वंचित ना रहे : जिलाधिकारी

चंपारण की खबर::
एक भी घर, परिवार गणना से वंचित ना रहे : जिलाधिकारी

– वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार जाति आधारित गणना – 2022 को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सह प्रधान गणना पदाधिकारी, मोतिहारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार जाति आधारित गणना – 2022 को लेकर जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बता दें कि 7 से 21 जनवरी 2023 तक बिहार जाति आधारित गणना के तहत प्रथम चरण में मकान नंबरीकारण एवं संक्षिप्त मकान सूची के निर्माण का कार्य किया जाना है। जिसको लेकर डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि जाति आधारित गणना हेतु सहायक, पर्यवेक्षक एवं अन्य गणना कर्मियों ने जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर, नगर निकाय स्तर पर मकान, भवन का भौतिक सत्यापन हर हाल में सुनिश्चित करें। ताकि एक भी घर, परिवार गणना से वंचित ना रहे। साथ ही प्रविष्टि का दोहरीकरण से बचा जा सके। राज्य भर में सभी व्यक्तियों का जाति आधारित गणना किया जाना है । चाहे वे किसी भी जाति या संप्रदाय के हो । गणना के समय बिहार के वैसे निवासी जो किसी कारणवश राज्य या देश से अस्थाई प्रवास की स्थिति में हों उनकी भी गणना की जाएगी।


निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि जाति आधारित गणना के निमित्त अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन ससमय सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, मुखिया गण के साथ संपर्क स्थापित कर गणना कार्य को सफल बनाया जाए।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी संबंधित चार्ज पदाधिकारी प्रतिदिन अपने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के साथ वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से कार्य प्रगति की समीक्षा करें। मौके पर अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, डीआईओ, आइटीमैनेजर, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।