Advertisement

नेपाल: दो दिवसीय राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न

-दो दिवसीय राष्ट्रीय योग दिवस संपन्न

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

दो दिवसीय राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को संपन्न हो गयी। इस अवसर पर जानकी मंदिर योग शिविर लगाया गया था। उसके बाद प्रभात फेरी आयोजित की गयी। जानकी मंदिर में आयोजित योग शिविर को संबोधित करते हुए प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि योग अपनाये। रोग भगाये। यह मूल मंत्र से आप स्वस्थ रह सकते है। डाइवीटिज, वी. पी. थाइराइड, हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों का सटीक इलाज योग है।

पतंजलि योग शिविर के योग गुरु जनकपुरधाम के अलावे पूरे धनुषा जिला में इनकी की शाखा है। यह योग के साथ अनुशासन भी सीखाता है। कार्यक्रम में जनकपुर वृहत्तर क्षेत्र विकास परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, गायत्री परिवार नेपाल के अध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता, पतंजलि योग धनुषा जिला के अध्यक्ष विमल पंडित, योग गुरु मनोहर साह, रंजना मिश्र, प्रमिला महासेठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजीत यादव ने किया।