Advertisement

Breaking: हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी से 2 लाख 30 हजार रुपए लूट कर पुलिस को दी चुनौती

चंपारण की खबर::
-हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी से 2 लाख 30 हजार रुपए लूट कर पुलिस को दी चुनौती

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज ढाका में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की घटना के साथ अरेराज में सीएसपी लूट की घटना को अंजाम दे कर पुलिस को चुनौती दिया है। जानकारी के अनुसार अरेराज नगर के महाबली चौक पर स्थित एक फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल कर 2 लाख 30 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। घटना अपराह्न दोपहर दो बजे के लगभग की बताई जा रही है।

जहां दो की संख्या में आये अपराधियो ने हथियार का भय दिख कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार फिनो पेमेंट बैंक के सीएसपी में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पैदल आये अपराधी अरेराज के महाबली चौक पर संचालित सीएसपी से अपराधियो ने दो लाख 30 हजार रुपये लूट कर भागे। भागते अपराधियो को लोगो ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन अपराधी हथियार को लहराते हुए बिनवलिया गांव की ओर भाग निकले।