Advertisement

Breaking: ढाका के ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी, आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

चंपारण की खबर::

-ढाका के ज्वेलरी दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी, आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिले के ढ़ाका थाना से महज कुछ कदमों की ही दूरी पर एक स्वर्ण आभूषण दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने लाखों के ज्वेलरी चुरा ली है। इस घटना के विरोध में आज ढाका के गांधी चौक पर आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों ने पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं इस चोरी की घटना से पीड़ित दुकानदार चंदन सर्राफ ने बताया कि आज जब सुबह दुकान खोलने आया तो दुकान का शटर काटा हुआ था। दुकान के अंदर सारे सामान बिखरे पड़े थे। वहीं करीब पांच लाख रुपए से ज्यादा के जेवरात और कुछ नकदी रुपए गायब थे।