Advertisement

स्पॉट: पुराने साल की विदाई एवं नए साल के स्वागत में गांवों में गूंज रहे ईश्वर भक्ति के बोल

-पुराने साल की विदाई एवं नए साल के स्वागत में गांवों में गूंज रहे ईश्वर भक्ति के बोल

मुुुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

पुराने साल की समाप्ति और नए साल के आगाज के मौके पर शनिवार को जिले के विभिन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अखंड अष्टयाम,शिव आराधना, राम धुन,भक्ति कार्यक्रम जैसे अनुष्ठानों का आयोजन शुरू किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों एवं आयोजकों का बताना है कि भक्ति पूर्ण माहौल में अच्छे,साकारात्मक एवं धार्मिक विचारों के बीच पुराने साल के समापन और नए साल के स्वागत के लिए स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों के सहमति-सहभागिता से यह अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं।

 

 

ईश्वर से नए साल में उन्नति, सुरक्षा और सामाजिक समरसता की कामना की जा रही है। प्रखंड के सकरी मन ब्रह्मस्थान परिसर, मतलूपुर बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर परिसर, बरियारपुर में शिव शक्ति धाम सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ऐसे अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। जहां भक्ति पूर्ण माहौल में पुराने साल की विदाई और नए साल का स्वागत किया गया। देर रात तक लोग जगते रहे। जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर गयी।मोबाइल की घंटियां बजने लगी। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पटाखे फूटने लगे। नए साल के स्वागत में लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे।कई इलाकों में युवाओं ने सड़कों पर हैप्पी न्यू इयर के पेंटिंग,रंगोली या विशेज लिखकर इस इंजॉय किया।कई आयोजन स्थलों पर राधा-कृष्ण आदि देवी-देवताओं की झांकियां भी सजाई गई। जिनका दर्शन-पूजन और परीक्षण कर रही महिलाओं एवं मौजूद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया।