Advertisement

नेपाल: प्रभु साह की अध्यक्षता में आम जनता पार्टी का किया गया गठन

-प्रभु साह की अध्यक्षता में आम जनता पार्टी का किया गया गठन

जनकपुरधाम /मधुकर।

पूर्व मंत्री तथा सांसद प्रभु साह की अध्यक्षता में आम जनता पार्टी का गठन किया गया। नये पार्टी में मधेश प्रदेश एक का अध्यक्ष हरि प्रसाद पौडेल का वनाया गया है वही राम पृत राम को इंचार्ज बनाया गया है। मधेश प्रदेश में अध्यक्ष श्री चन मुखिया को बनाया गया है तथा इंचार्ज उपेन्द्र साह को बनाया गया है। बागमती प्रदेश में अध्यक्ष नाम्गेल मोक्तान को अध्यक्ष तथा बद्री प्रसाद न्योपाने को इंचार्ज, गण्डकी प्रदेश में राजन यादव मनोज को अध्यक्ष तथा बद्री प्रसाद न्योपाने को इंचार्ज, लुम्बिनी प्रदेश में अध्यक्ष अध्यक्ष परमानंदजी शर्मा तथा इंचार्ज रीता देवी यादव को कर्णाली प्रदेश में अध्यक्ष सियाराम कुशवाहा को तथा इंचार्ज उपेन्द्र साह को तथा सुदूर पश्चिमांचल प्रदेश में केशव राय चौधरी तथा इंचार्ज कुंदन कुशवाहा को बनाया गया है।


इसी तरह आई. टी. आर्मी के अध्यक्ष में चन्द्र भूषण सा ह को इंचार्ज प्रभु साह बने है। आम दलित मोर्चा के अध्यक्ष में चन्देश्वर बैठा तथा इंचार्ज में राम प्रीत राम बनाये गये है।आम महिला मोर्चा में कांति महतो को अध्यक्ष तथा करीना बेगम को इंचार्ज बनाया गया है। आम बिद्यार्थी मोर्चा में विवेक साह को अध्यक्ष तथा उमेश कुशवाहा को इंचार्ज बनाया गया है। आम किसान मोर्चा में अध्यक्ष किताब तामांग तथा इंचार्ज कुंदन कुशवाहा को बनाया गया है। इसी तरह प्रभु साह के नेतृत्व में 51सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया हैं।