-क्षेत्र में नहीं जल रहे सरकारी अलाव, मानव से पशुओं तक में बढ़ी परेशानी
दीपक। मुुुजफ्फरपुर।
जिला प्रशासन द्वारा भले हीं अलाव जलाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन बन्दरा प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में कहीं भी सरकारी अलाव जलता नहीं दिख रहा है।लोग अपने स्तर से खेत- खलिहान से लकड़ी,जलावन या खरपतवार आदि इकट्ठा कर अलाव के रूप में जला रहे हैं। कई जगहों पर मवेशियों के गोबरों से बने चिपड़ी-गोइठा को भी अलाव के रूप में लोग अपने-अपने घरों में जला रहे हैं।सुबह-शाम कुहासों के कारणों से सड़कों पर लोग कम दिख रहे हैं।

सक्षम परिवार के लोग अपने घरों में इलेक्ट्रिक अलाव जला रहे।इलेक्ट्रिक हीटरों से ठंड से भी सक्षम घराने के लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।मवेशियों को चट्टी बोरों आदि को ओढाकर बचाया जा रहा है। ठंड की वजह से क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को तो बंद कर दिया गया है,लेकिन प्राइवेट स्कूल एवं कोचिंग संस्थान खुले हुए हैं। जहां सुबह से शाम तक बच्चे पढ़ते नजर आ रहे हैं। बन्दरा सीओ राजीव राजीव रंजन ने गुरुवार की शाम दावा किया कि जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में अंचल के सभी राजस्व कर्मचारियों को क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों पर सरकारी अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जगहों पर सरकारी अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गई है।
















