Advertisement

राशि आवंटन के महीनों बाद भी प्रखण्ड के दर्जनों विद्यालय अबतक नहीं हुए चकाचक

-राशि आवंटन के महीनों बाद भी प्रखण्ड के दर्जनों विद्यालय अबतक नहीं हुए चकाचक

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

सरकार के द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय भवन के रंग रोगन तथा बेसिक सफाई के लिए राशि आवंटन के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों को अबतक चकाचक नहीं किया गया है, लिहाजा प्रखंड क्षेत्र के ऐसे वंचित विद्यालय स्वच्छता के दृष्टिकोण से अबतक अपग्रेड नहीं हो सके हैं।जबकि आवंटित राशि की उपयोगिता का रिपोर्ट सभी विद्यालय से चालू माह के अंत तक देने का निर्देश दिया गया है। ऐसे लापरवाह विद्यालयों के खिलाफ विभागीय अधिकारी ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बन्दरा बीईओ रीता कुमारी ने बताया कि प्रखंड के सभी प्राथमिक,मध्य एवं अपग्रेड हाई स्कूलों में स्वच्छता के दृष्टिकोण से विद्यालय की बेसिक सफाई एवं भवन के रंग रोगन आदि कराकर अपडेट करने के लिए छात्र संख्या के आधार पर प्रत्येक विद्यालय को अलग-अलग राशियां दी गई हैं।

यह राशि 25 हज़ार,50हज़ार तथा 75हज़ार की है। राशि आवंटन के बाद ज्यादातर विद्यालय में भवनों को चकाचक कर दिया है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेसिक साफ सफाई कराकर विद्यालय को अपडेट कर दिया गया है, जबकि प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों ऐसे विद्यालय हैं। जहां अब तक यह कार्य नहीं कराया गया है। ऐसे लापरवाह स्कूल प्रधानों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। शिक्षक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर तक सभी विद्यालयों को आवंटित राशि के खर्च की उपयोगिता का प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद लापरवाह विद्यालयों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।