-स्वच्छ भारत अभियान के तहत औराई में कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता
स्वच्छ भारत अभियान के तहत औराई प्रखंड के भलुरा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
औराई के प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संचालित किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लोगों को जागरूक किया। सूखा कचरा प्रबंधन, अलग-अलग डब्बा में और गीला एयर सूखा कचरा संग्रहन आदि पर व्यापक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।













