*#प्रखंड प्रशासन के आश्वासन के एक साल बीत जाने पर भी पानी का हा-हा-कार ….जिलाधिकारी के यहाँ करेंगे प्रदर्शन
*#पानी के समस्या से जनता का टूटा विश्वास
पूसा।संवाददाता।
प्रखंड के चंदौली पंचायत में भाकपा माले पंचायत कमिटी की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता निरसू सिंह ने की। बैठक में पर्यवेक्षक राजा राम सिंह एवं अतिथि माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित रहें ।
पंचायत के वार्ड संख्या 1 में एक वर्ष बीतने के बाद भी नल-जल का पानी घरों में नहीं पहुँच पायी है । प्रखंड प्रशासन के आश्वासन देने के बावजूद यह समस्या अत्यंत निन्दाजनक है जो प्रशानिक व्यवस्था का जनता के प्रति लापरवाही दर्शाता है ।

प्रखंड विकास पदाधिकारी का बीते वर्ष यह आस्वशित किया गया था कि यह अविलंब चालू कर दिया जायेगा लेकिन इनकी बात ढाक-के-तीन पात रह गई । नल-जल का टंकी भी अभी तक नहीं बैठाया गया है । इससे जूझ रही जनता में आक्रोश एवं अविश्वास का माहौल है। इसके खिलाफ यहाँ की जनता जिलाधिकारी के समक्ष बड़ी संख्या में उग्र-प्रदर्शन करेगी । मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य रविंद्र सिंह, रूपलाल सिंह, महिन्द्र सिंह, पंकज कुमार सिंह, शिवेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, झगरू सिंह, बिंदेश्वर साह, नंदकिशोर साह, रामसागर सिंह, जगदीश सिंह, विनोद कुमार, अरविंद कुमार शामिल थे ।












