Advertisement

नूनफारा पैक्स में हुई धान खरीद की शुरुआत,किसानों ने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी करे सरकार

-नूनफारा पैक्स में हुई धान खरीद की शुरुआत,किसानों ने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी करे सरकार

दीपक कुमार तिवारी।मुजफ्फरपुर।

बन्दरा प्रखंड के नूनफारा पैक्स में धान खरीद की शुरुआत की गई। इस दौरान 2040रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की शुरुआत की गयी। इस मौके पर स्थानीय किसान सह पूर्व पैक्सध्यक्ष दिनेश सिंह सहित किसानों ने बताया कि 2040 रुपये क्विंटल की दर से धान की खरीद की जा रही है,लेकिन किसानों को मेहनत का उचित दाम नहीं मिल रहा है। सरकार को धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि करनी चाहिए। किसानों ने मांग किया कि महंगाई बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में खाद के दाम 2 गुने 3 गुने दरों पर पहुंच चुका है। पटवन, सिंचाई, जोताई,दौनी,मजदूरी सभी महंगे हो गए हैं।

इस महंगाई के बीच धान के समर्थन मूल्य में भी सरकार को इजाफा करनी चाहिए। कम से कम धान का समर्थन मूल्य 3000 रुपया प्रति क्यूंटल से ऊपर होनी चाहिए। किसानों के धान,गेहूं सहित सभी उत्पादन के समर्थन मूल्य में वृद्धि होनी चाहिए। इतने कम दरों पर धान की खरीद होने से किसानों को मेहनत का उचित दाम नहीं मिल पाता है। किसान लगातार मेहनत करने के बावजूद भी आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं हो पाते हैं। पैक्सध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन कई किसानों से धान की खरीद की गई।थोड़ा लेट खरीददारी शुरू होने भी किसानों को परेशानी हो रही है। कई जरूरतमंद किसान व्यापारियों के हाथों पहले ही धान बेच चुके हैं।