Advertisement

सीतामढ़ी: दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने दबोचा

रिपोर्ट: सीतामढ़ी से रवि कुमार।

-दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने दबोचा।

सीतामढ़ी में निगरानी की टीम ने दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को दबोचा है। सुबह-सुबह हो इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ड्रग लाइसेंस लेने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर 5 लाख रुपये के रिश्वत की मांग कर रहा था। रुनीसैदपुर के गाढ़ा निवासी विनोद सिंह की शिकायत पर निगरानी ने यह कार्रवाई की है। निगरानी के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि अम्पल रेमेडीज प्रा. लि. (Ample Remedies Pvt. Ltd.) के संचालक विनोद सिंह और उनके मित्र मुकेश मेडिकल वाले से कंपनी के भौतिक सत्यापन के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

विनोद सिंह द्वारा निगरानी में शिकायत करने के बाद आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। सुबह करीब 8 बजे दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी टीम ने अतिथि गृह में रुककर कागजी कोरम पूरा किया और आरोपित को अपने साथ पटना ले गई। जकरी के मुताबिक पटना स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।