Advertisement

शर्मनाक: सैदपुर में कुरेड़ी लड़की से बलात्कार के बाद क्रूरतम तरीक़े से काटा जीभ,स्तन सहित गुप्तांग

चकमेहशी/कल्याणपुर।समस्तीपुर।

सैदपुर गांव में सपरिवार रहने वाली करोड़़ी समाज के तेरह वर्षीय किशोरी काजल को घर से उठाकर 11 नवम्बर को दिन में हीं घर के पास वाली बगीचे में बलात्कार कर अपराधियों ने क्रूरतम तरीक़े से स्तन एवं गुप्तांग सहित जीभ काटकर और गर्दन दवाकर फेंक दिया।परिजनों के खोजबीन करने पर बगीचे में बेहोशी की हालत मे बच्ची मिली।ग्रामीणों द्वारा चंदा जमा कर बच्ची का इलाज कराया जा रहा है वहीं बच्ची जीवन-मौत से झूंझ रही है।

सूचना मिलने पर भाकपा माले के कल्याणपुर प्रखंड सचिव दिनेश कुमार एवं पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने परिजनों से मिलकर जानकारी ली एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।वहीं चकमेहशी पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।स्थानीय लोगों में नीरज पांडेय, अधिवक्ता संजीव कुमार, उप सरपंच राकेश कुमार पांडेय उर्फ सोनू,दीपू कुमार,राजेश सहनी ,चंदन कुमार, अनिल चौधरी ,मुखिया पति अजय दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे और अपना आक्रोश व्यक्त किया।