-गधों का मेला : उज्जैन में बिकने आए ‘सलमान-शाहरुख’ और ‘आलिया-रणबीर’!
उज्जैन।एजेंसी।
मध्यप्रदेश का उज्जैन इन दिनों एक अनोखे वजह से चर्चा में है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि उज्जैन में सलमान-शाहरुख और आलिया-रणबीर बिकने के लिए आए हैं।या हुआ सोच में पड़ गए न आप! बता दें कि उज्जैन में गधों का अनूठा मेला लगा है। यह मेला शिप्रा नदी के किनारे लगा है। इस मेले की शुरुआत कार्तिक मेला ग्राउंड के सामने 4 नवंबर से हो गई है। इस मेले में ही सलमान और शाहरुख नाम के और आलिया-रणबीर नाम के गधे बिकने आए हैं।

गधे के मेले में बिकने आए सलमान-शाहरुख:
उज्जैन के मेले में बिकने आए ये गधे और खच्चर अपने आप में काफी खास हैं। इनके मालिकों ने इनकी कद काठी, रंग-रूप और व्यवहार के आधार पर इनके अलग-अलग नाम रखे हैं। बता दें कि उज्जैन में हर साल गधों का अनूठा मेला लगता है। इस बार मालिकों ने अपने गधों का नाम शाहरुख, सलमान, राजा, रानी और रणबीर, आलिया रखा है। गधों का यह अनूठा मेला उज्जैन में 7 दिन तक लगता है। इस बार जिन गधों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनके नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं।
रणबीर-आलिया का भाव सबसे ज्यादा,रणबीर कपूर और आलिया भट्ट:
नाम के गधों का भाव 7 हजार से 10 हजार तक है। जबकि, शाहरुख और सलमान गधे बुजुर्ग होने की वजह से अच्छे दाम नहीं पा रहे हैं। मध्य प्रदेश से लेकर पूरे देश के पशुपालक अपने-अपने गधों को यहां बिक्री के लिए लाए हैं। यहां कई गधों की कीमत 15 हजार रुपये तक है। इसके अलावा कुछ गधे 5-6 हजार के भी हैं। बता दें कि हर साल 5 हजार से ज्यादा गधे इस मेले में बिक्री के लिए आते हैं। जिस दिन मेला लगा था, उस दिन ही 500 से अधिक गधे मेले में पहुंचे थे। उज्जैन के कार्तिक मेला मैदान पर यह मेला बरसों से लगता आ रहा है। यह मेला देव प्रबोधिनी एकादशी से कार्तिक माह की पूर्णिमा तक लगता है।















