-रामायण’ में लव बने एक्टर गिरफ्तार, रील्स पर बंदूक वाले वीडियो बनाते थे
नयी दिल्ली ।संवाददाता।
एक बच्चा था. बड़ा मासूम सा. हमारे और घरवालों की पसंदीदा ‘रामायण’ में आता था. श्रीराम का पुत्र लव बना. अयोध्या की राजसभा में कैसे तेज़ तर्रार जवाब देता. फिर ये बच्चा बड़ा हुआ. उसे इंस्टाग्राम के बारे में पता चला. अंगूठा घिसकर चलने वाली रील के बारे में पता लगा.
हम बात कर रहे हैं सुरेन्द्र पाटील की।

पेशे से ये एक बिल्डर हैं. साथ ही शौकिया रील बनाने वाले भी. उनके इंस्टाग्राम पेज को करीब 91 हज़ार लोग फॉलो करते हैं. और ऐसा ‘रामायण’ में या कहीं और की गई एक्टिंग की बदौलत नहीं. उनके इंस्टाग्राम पर आपको बड़ी तादाद में रीलें दिखेंगी. कुछ में वो पैसों का शो ऑफ करते दिख रहे हैं. तो कहीं बंदूकों का बेझिझक प्रदर्शन. दोस्तों के साथ मिलकर बंदूक घुमा रहे हैं.
















