-नवादा में सिलेंडर ब्लास्ट,पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत, 2 बच्चों की हालत नाजुक
नवादा ।संवाददाता।
सिलेंडर ब्लास्ट मामले में नवादा में अब तक तीन की मौत हो चुकी है जबकि दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। दरअसल घर में रखे दो साल पुराने सिलेंडर का इस्तेमाल किया छठ पर्व का प्रसाद बनाने में किया जा रहा था तभी सिलेंडर अचानक ब्लास्ट कर गया और इस घटना में 2 मासूम समेत 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गये।

















