-मोदीडीह बालिका विद्यालय में दीपक बनाओ तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
सिजुआ ।( दिलीप अंजाना)।
लक्ष्मी पूजा के शुभअवसर पर सिजुआ मोदीडीह बालिका विद्यालय में दीपक बनाओ तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं के आलावे कई नन्हे मुन्ने छात्र भी शामिल थे . बाद मे विद्यालय की ओर से इन प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा मिठाई भेंटकर सम्मानित किया।

विजेता प्रतिभागियों को प्रेस क्लब के अध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान , जोगता थानेदार दीपक कुमार झा ने परितोषिक भेंटकर सभी को सम्मानित किया . मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सतीश सिंह ने सभी बच्चों को दिपावली की शुभकामना देते हुऐ ग्रीन दिपावाली मनाने को कहा . मौके पर मुख्य रूप से फरजाना आजमी , फिर्दोश खान , मनमोहन गुप्ता , अनूप कुमार , सुमन खान , मुनमुन सेन , सज़िया अहमद , वीना कुमारी , कमल प्रामाणिक , अनूप कुमार का सक्रिया योगदान रहा .












