Advertisement

9 दिनों से लापता था पिलखी का मोहन,रतवारा साधु गाछी में बूढ़ी गण्डक नदी में उपलाता मिला शव

-9 दिनों से लापता था पिलखी का मोहन,रतवारा साधु गाछी में बूढ़ी गण्डक नदी में उपलाता मिला शव

-पोस्टमार्टम के एसकेएमसीएच भेजा गया शव
-परिजनों में मची चीख-पुकार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

हत्था थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रतवारा स्थित साधु गाछी के नजदीक बूढ़ी गंडक नदी में शनिवार को पानी में उपलाता हुआ एक शव मिला। इसके बाद इलाके के लोग मौके पर जुट गए। बाद में शव की पहचान कर ली गयी। हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने देर शाम बताया कि शव की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गांव निवासी मोहन पासवान (50) के रूप में उनके स्वजनों के द्वारा की गई। शाम में शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया। संदर्भित मामले में परिजनों के द्वारा फिलहाल कोई लिखित आवेदन नहीं दी गई है।

परिजनों का बताना है कि 3 तारीख से मृतक मोहन लापता था। वह घर से किसी काम से निकला था। जिसके बाद लौटकर वापस घर नहीं गया। शनिवार को शव मिलने की सूचना पर परिजन यहां पहुंचे। नौंवे दिन मृतक का शव मिला तो परिजन देखते हीं बदहवास हो गए। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव काफी सड़ी-गली अवस्था में है।काफी दुर्गंध भी आ रहे थे। संदर्भित मामले में परिजनों के आवेदन के आधार पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने डूबने से मौत की संभावना जताई है।