चंपारण की खबर::
-8 को राज्य प्रदर्शन में अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता लेंगे भाग : माकपा
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी के द्वारा आगामी 8 फरवरी को पटना में अयोजित प्रदर्शन में पार्टी सदस्य अधिक संख्या में भाग लेंगे। उक्त निर्णय माकपा लोकल कमिटी कोटवा के द्वारा बझिया स्थित पार्टी कार्यालय में कामरेड रामदेव सहनी के अध्यक्षता एलसी मंत्री राजकिशोर सिंह के संचालन एवं जिला मंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में अयोजित बैठक में लिया गया। साथ ही राष्ट्रीय राज्यस्तरीय एवं जिला स्तरीय राजनैतिक, संगाठनीक मामले पर विशेष रूप से बाते रखी।

बैठक में प्रतिवेदन एलसी मंत्री राजकिशोर सिंह ने प्रस्तुत किया जिसपर कामरेड तिलकधारी ठाकुर, अब्दुल गफ्फार, जगन साह, सुरेश सहनी,सुरेन्द्र प्रसाद, राजेश साह एवम लंगटू भगत सहित अन्य लोग ने बहस कर प्रतिवेदन पास किया। अंत में आगे के कार्यों को सक्रिय भूमिका निभा कर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।











