Advertisement

6वें दिन अनशन समाप्त: सदर एसडीएम और डीएसपी की पहल से कुलपति संग वार्ता सफल

-6वें दिन अनशन समाप्त: सदर एसडीएम और डीएसपी की पहल से कुलपति संग वार्ता सफल

पूसा(समस्तीपुर)।सम्वाददाता।

अनुकंपा के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर 02 दिसंबर से चल रहे 14 अनशनकारियों का आंदोलन आज छठे दिन समाप्त हो गया। सदर एसडीएम और डीएसपी की पहल पर कुलपति के साथ अनशनकारियों की 30 मिनट तक वार्ता हुई, जिसके बाद अनशन खत्म कर दिया गया।

कुलपति सभागार में हुई बैठक में कुलपति, कुलसचिव, उप कुलसचिव (स्थापना), और कुलपति के सचिव ने अनशनकारियों की मांगों को सुना। कुलपति ने आश्वासन दिया कि नियुक्ति प्रक्रिया की सिफारिश कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर), नई दिल्ली को भेजी जाएगी। प्रक्रिया की स्वीकृति मिलते ही डीओपीटी नियमों के तहत अनुकंपा आधारित नियुक्ति दी जाएगी।

मीडिया को संबोधित करते हुए अनशनकारी मिथिलेश कुमार ने कहा,
“यदि मार्च तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो अप्रैल में दोबारा अनशन करना पड़ेगा।”

अभ्यर्थियों के समर्थन में दीपंकज कुमार, चंदन कुमार, फनीष कुमार, अमित कुमार, और अन्य ने भाग लिया। सदर एसडीएम और डीएसपी ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।

#अनशनसमाप्त #अनुकंपानियुक्ति #कुलपति_से_वार्ता #डीएसपी_एसडीएम_पहल