Advertisement

470 अंक लाकर आदित्य कुमार बने प्रखंड टॉपर, बढ़ाया क्षेत्र का मान

-470 अंक लाकर आदित्य कुमार बने प्रखंड टॉपर, बढ़ाया क्षेत्र का मान

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजापाकर के छात्र आदित्य कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 470 अंक प्राप्त कर प्रखंड का नाम गौरवान्वित किया है। आदित्य, शंभू चौधरी और आशा देवी के पुत्र हैं तथा राजापाकर बाजार के निवासी हैं।
आदित्य एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता शंभू चौधरी और माता आशा देवी दोनों ही अधिक शिक्षित नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं होने दी। परिवार के सहयोग और आदित्य की मेहनत ने उन्हें यह बड़ी सफलता दिलाई। उनकी दादी मुन्नी देवी आंगनबाड़ी सेविका हैं।


पिता शंभू चौधरी ने बताया कि आदित्य बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है और उन्हें उम्मीद थी कि वह स्टेट टॉपर बनेगा। हालांकि वह राज्य स्तर पर स्थान नहीं बना सका, लेकिन प्रखंड टॉपर बनकर उसने पूरे परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आदित्य ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किड्स केयर स्कूल में प्राप्त की, इसके बाद राजकीय उच्च विद्यालय, राजापाकर में नामांकन लिया। साथ ही उन्होंने राजापाकर बाजार के शिक्षक हरेश ठाकुर से कोचिंग लेकर अपनी पढ़ाई को और मजबूत किया।
आदित्य का सपना आगे चलकर साइंस विषय से 12वीं करने के बाद आईआईटी की तैयारी कर इंजीनियर बनना है। परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को उनके घर पर खुशी का माहौल रहा। माता-पिता ने मिठाई खिलाकर बेटे को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।