-4 राज्यों में जांच एजेंसियों की ताबड़तोड़ एक्शन में कई चौंकाने वाले खुलासे, बेरमो विधायक की रोजाना आय एक करोड़!
रांची।संवाददाता।
झारखंड सहित 4 राज्यों में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान नेता, अफसर बिल्डरों पर ED IT का शिकंजा कसा है. 4 राज्यों में 67 ठिकानों पर आयकर ED ने दबिश दी है. 55 ठिकानों पर आयकर 12 ठिकानों पर ED की रेड हुई. लगातार दूसरे दिन भी जारी है जांच एजेंसियों का एक्शन जारी है.आयकर विभाग के अनुसार अनुसंधान शाखा ने रांची, जमशेदपुर, कोलकाता,पटना, गुडगांव बेरमो, चतरा, खूंटी ,चाईबासा गोड्डा में कुल 55 ठिकानों पर छापामारी की. आयकर द्वारा की गई छापेमारी में रांची के 28 जमशेदपुर के 15 कोलकाता के पांच ठिकाने शामिल है. रांची में विधायक अनूप सिंह के घर भी आयकर की टीम पहुंची है. कल भी अनूप सिंह के कई ठिकानों पर IT ED ने दबिश दी थी।

MLA अनूप सिंह की रोजाना आय एक करोड़ के करीब:
ED IT की रेड में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. दस्तावेजों के मुताबिक MLA अनूप सिंह की रोजाना आय एक करोड़ के करीब बताई जा रही है. अनूप सिंह के रांची, पटना बेरमो के ठिकानों पर रेड हुई है. विधायक प्रदीप यादव के करीबियों के पास से 50 लाख की नगदी जब्त की गई है. जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान कोयला क्षेत्र से मिलने वाली राशि का ब्यौरा भी मिला है.
दस्तावेजों के मुताबिक MLA अनूप सिंह की रोजाना आय एक करोड़ के करीब बताई जा रही है. अनूप सिंह के रांची, पटना बेरमो के ठिकानों पर रेड हुई है. विधायक प्रदीप यादव के करीबियों के पास से 50 लाख की नगदी जब्त की गई है. जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान कोयला क्षेत्र से मिलने वाली राशि का ब्यौरा भी मिला है. वहीं, जांच एजेंसियों की रेड से जुड़ी सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर है कि अमित अग्रवाल ने सेना के कब्जे वाले जमीन खरीदी है. विष्णु अग्रवाल ने ग्रुप बनाकर स्मार्ट सिटी में जमीन ली है.
















