-एकता दिवस पर गायघाट थाना में निकली परेड, पुलिसकर्मियों के साथ आम नागरिकों ने भी देखा अनुशासन का प्रदर्शन
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर गायघाट थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों ने अनुशासन, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवं आम नागरिकों ने परेड का अवलोकन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया।













