Advertisement

डीआरएम अमित सरन ने सोनपुर-बरौनी और बरौनी-मुंगेर रेलखंड का किया निरीक्षण

-डीआरएम अमित सरन ने सोनपुर-बरौनी और बरौनी-मुंगेर रेलखंड का किया निरीक्षण

-सोनपुर स्टेशन, सबदलपुर जंक्शन और मुंगेर रेल पुल का लिया जायजा
-सुरक्षित एवं समयबद्ध परिचालन पर दिया जोर

सोनपुर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने शनिवार, 31 अक्टूबर को सोनपुर-बरौनी एवं बरौनी-मुंगेर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोनपुर स्टेशन, सबदलपुर जंक्शन और महत्वपूर्ण मुंगेर रेल पुल का निरीक्षण कर रेल परिचालन, संरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने संबंधित रेलखंडों पर ट्रेनों के परिचालन की स्थिति, रेलवे परिसंपत्तियों के रखरखाव और संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षित, सुचारु और समयबद्ध रेल परिचालन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया।


इस दौरान महत्वपूर्ण रेलवे परिसंपत्तियों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेलखंडों पर संरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना और रेलवे संसाधनों के बेहतर रखरखाव की व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
रेलवे के अनुसार, इस तरह के नियमित निरीक्षण से परिचालन व्यवस्था की निगरानी के साथ यात्री सुविधाओं में सुधार करने में मदद मिलती है। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाते हैं।