मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
देश मे महँगाई, बेरोजगारी , स्वस्थ के गिरते स्तर से देश की जनता त्रस्त है और प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्र की झोली भरने मे लगे है जिसकारण आज देश की यूवा, किसान, महिला , मजदूर राहुल गाँधी के साथ सड़क पर उतर परिवर्तन की बिगुल फूँक दी है । इसी कड़ी मे अगामी 24 दिसम्बर को मुजफ्फरपुर की धरती से बिहार प्रदेश अध्यक्ष डाँ अखिलेश प्रसाद सिंह परिवर्तन संकल्प रैली द्वारा परिवर्तन का शंखनाद करेंगे । उक्त बाते परिवर्तन संकल्प रैली के प्रभारी निर्मल वर्मा ने सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय तिलक मैदान मे पत्रकार वार्ता करते हुये कहा । जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा डाँ अखिलेश प्रसाद सिंह की परिवर्तन संकल्प रैली मे मुजफ्फरपुर के हर प्रखंड से सैकड़ो कार्यकर्ता मोदी सरकार को उखार फेंकने का संकल्प लेकर मोदी सरकार की लुट और स्थानीय सांसद अजय निषाद और विणा देवी द्वारा जनता के साथ किये सौतेले व्यवहार पर चर्चा के हर धर तक जायेंगे।

नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा मुजफ्फरपुर की जनता वर्तमान सांसद के पिता पुत्र लगातार कयी बार से सांसद होने के बाद भी वो जनता से जुड़ न सके इसलिए मुजफ्फरपुर की जनता इसबार परिवर्तन का संकल्प कर चूँकी है और रैली मे लगभग हर क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता सम्मलित होंगे । कार्यक्रम मे धर्मवीर शुक्ला, सुरेश शर्मा नीरज, उमेश कुमार राम, राजेश मिश्रा, विपिन झा ,मनीष सिन्हा ,कामरान हुसैन, अब्दुल बकी सज्जन, नदीम अख्तर अंसारी, सुदय शर्मा, त्रिभुवन पटेल आदी उपस्थित थे ।












