-जन विश्वास यात्रा के लेकर राजद ने पुरे गया गांधी मैदान भरने का आह्वान किया ,
-’17 साल बनाम 17 महीने का कार्यकाल’ की चर्चा
गया ।धीरज।
गया जिला राष्ट्रीय जनता दल की ओर से गया शहर के घुघरी टांड़ मोहल्ले के एआर बुद्धा रेसिडेंसी में एक दिवसीय बैठक का अयोजन जिला अध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम ऊर्फ नेजाम भाई की अध्यक्षता में किया गया है ।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले 24 फरवरी को गया के गांधी मैदान में जन विश्वास यात्रा के लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का विशाल जनसभा होने वाला हैं इस जन सभा को सफल बनाने हेतु इस बैठक में गया जिला के 24 प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष को ये निर्देश दिया है गया है कि17 साल बनाम 17 महीने की सरकार को जोर शोर से प्रचार और प्रसार किया जाए और यही मुद्दा लेकर गांव गांव में जाया जाए और इसी को लेकर आने वाले 24 फरवरी को पूरे गांधी मैदान को भरने के काम करे और तेजस्वी प्रसाद यादव के बातो को जन जन तक पहुचाया जाए ।

यही मुख्य बिंदु इस बैठक का उद्देश्य रहे है इस बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, गुरुआं विधायक विनय यादव, पूर्व विधायक समता देवी, गया महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा राजद विश्वनाथ यादव ,जिला उपाध्यक्ष अलख देव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी हामिद अंसारी, जिला प्रवक्ता जुगनू यादव, चांद अंसारी , वशिम अकरम , इलियास अंसारी, सरस्वती देवी जी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल हुए हैं।











